राहुल गांधी साधारण सांसद हैं, उन्हें बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दें : लक्ष्मण सिंह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 31 Dec 2023 07:05 PM
राहुल गांधी साधारण सांसद हैं, उन्हें बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दें : लक्ष्मण सिंह
ऑडियो सुनें

भोपाल. कांग्रेस के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता एवं सांसद हैं, और उन्हें बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दी जानी चाहिये . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के अनुज लक्ष्मण सिंह शनिवार को मध्यप्रदेश के गुना में कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे .

संवाददाताओं ने जब उनसे पूछा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में बयान देते हैं, तो उनका चेहरा टीवी पर कम दिखाया जाता है, तो इसपर सिंह ने कहा, ”राहुल गांधी एक सांसद हैं, वह (पार्टी के) अध्यक्ष नहीं हैं, और कांग्रेस के एक कार्यकर्ता हैं. इसके अलावा राहुल गांधी कुछ नहीं हैं .” उन्होंने कहा, ”आप (मीडिया) लोगों को राहुल गांधी को इतनी तवज्जो नहीं देनी चाहिए और न ही हमें ऐसा करना चाहिए.” पांच बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी केवल एक सांसद हैं और वह पार्टी के बाकी सांसदों के बराबर हैं.

उन्होंने कहा, ”कोई जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से (बड़ा) बनता है. राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता मत मानिए, मैं भी नहीं मानता. वह एक साधारण सांसद हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उन्हें तवज्जो देते हैं या नहीं.” इस बारे में जब लक्ष्मण सिंह से रविवार को पूछा गया तो उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राहुल गांधी ने खुद कहा है कि वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं. उन्होंने कहा, ”हम सब पार्टी कार्यकर्ता हैं .” पिछले महीने हुए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में गुना जिले की चचौरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पेंची ने लक्ष्मण सिंह को 61,000 से अधिक मतों से हराया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu