इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में कोलकाता टीम के मालिक के रूप में शामिल हुए सैफ-करीना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 03 Jan 2024 09:40 PM
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में कोलकाता टीम के मालिक के रूप में शामिल हुए सैफ-करीना
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान कोलकाता की टीम के मालिक के रूप में इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) में शामिल हो गए हैं. आईएसपीएल भारत का पहला टेनिस बॉल टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट है जो स्टेडियम के अंदर खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट मुंबई में दो मार्च से नौ मार्च तक आयोजित होने वाला है. करीना ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि क्रिकेट उनके परिवार में लंबे समय से चली आ रही एक परंपरा है. दिग्गज क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी करीना के ससुर थे.

करीना ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, ” क्रिकेट, एक परंपरा है जिसे हम संजोते हैं, एक प्यार जिसे हम साझा करते हैं… यह हमारे परिवार में है. इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में कोलकाता की टीम के हमारे स्वामित्व की घोषणा करते हुए बहुत रोमांचित हूं! यह युवा महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों के लिए एक शानदार अवसर है और हम इस अनुभव का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं. ” आईएसपीएल के शुरुआती संस्करण में 19 मैच होंगे, जिसमें छह टीमें – हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और श्रीनगर शामिल होंगी.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 IAS शीला दाहिमा का गाया सांग वायरल हुआ, आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, सुनिए आप भी !
  2. 2 प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का ऐलान, रायपुर जिला में बनेगा सेवा पार्क, नागरिक कर सकेंगे जरूरतमंदों के लिए दान, बिरसा मुंडा को भी याद किया
  3. 3 आईजी अजय यादव का मोहला-मानपुर दौरा, कानून व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश, पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं, जिमनेजियम की शुरूआत
  4. 4 मर्डर मिस्ट्री : एयर होस्टेस की हत्या का राज खुला, पति के अफेयर से नाराज पत्नी ने दी थी 13 लाख की सुपारी, अपनी कार के GPS से कातिलों को ट्रैक करवाई एयर होस्टेस की लोकेशन

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu