अभिनेत्री सुरभि चंदना ने एयरलाइन पर ‘मानसिक रूप से प्रताड़ित’ करने का आरोप लगाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 14 Jan 2024 07:28 PM
अभिनेत्री सुरभि चंदना ने एयरलाइन पर ‘मानसिक रूप से प्रताड़ित’ करने का आरोप लगाया
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री सुरभि चंदना ने एक एयरलाइन पर उन्हें ‘मानसिक रूप से प्रताड़ित’ करने का आरोप लगाया है. हालांकि बाद में एयरलाइन ने अभिनेत्री को आश्वस्त किया कि उनके मुद्दे का समाधान कर दिया जाएगा. “नागिन 5” और “कुबूल है” जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुकी चंदना ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘विस्तार’ एयरलाइन टैग करते हुए अपनी आप बीती बताई.

अभिनेत्री ने कहा, ” सबसे खराब एयरलाइन का पुरस्कार ‘विस्तार’ को जाता है. मेरे बैग को गुम कर दिया और इसका कारण उन्हीं को पता होगा. उन्होंने पूरा दिन बर्बाद कर दिया है और मुझे अब भी आश्वासन नहीं मिला है कि बैग मुंबई के फ्लैट तक पहुंच गया है या नहीं.. अक्षम कर्मचारियों के झूठे वादे.” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, ” उन्होंने इतना भी भरोसा नहीं दिलाया कि बैग मिलने के बाद उसे भेजने का इंतजाम कर सकते हैं या नहीं. उन्होंने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.” ‘विस्तार’ ने जल्द ही अभिनेत्री के पोस्ट का जवाब दिया और इस मुद्दे का समाधान करने का वादा किया.

एयरलाइन ने अपनी प्रतिक्रिया में अभिनेत्री से उनकी बुकिंग का विवरण और संपर्क करने के लिए उचित समय बताने को कहा. ‘विस्तार’ ने यह भी कहा, ” हम जल्द से जल्द इसे हल कर देंगे.” चंदना ने ‘इंस्टाग्रम स्टोरी’ पर भी यह बात लिखी और दावा किया कि मुंबई हवाई अड्डे पर कर्मी “बेहद गैर-पेशेवर और कम प्रशिक्षित थे और उन्हें स्थिति के प्रति कोई खेद नहीं था.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu