राउत ने मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर पार्टियों को चुराने का आरोप लगाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 14 Jan 2024 07:51 PM
राउत ने मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर पार्टियों को चुराने का आरोप लगाया
ऑडियो सुनें

मुंबई. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में टूट के लिए रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर प्रहार किया तथा उन पर ‘पार्टियों को चुराने’ का आरोप लगाया. शिंदे की बगावत के बाद जून 2022 में शिवसेना टूट गई थी, जबकि पिछले साल जुलाई में आठ विधायकों के साथ अजित पवार के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद राकांपा में विभाजन हो गया.

राउत ने अजित पवार और शिंदे पर तंज कसते हुए कहा, ”कोई अपने चाचा की पार्टी चुरा रहा है तो कोई किसी और की पार्टी चुरा रहा है. अपनी पार्टी गठित करने और हमें शामिल करने का साहस करें.” अजित पवार के चाचा शरद पवार ने राकांपा की स्थापना की थी, और शिंदे की शिवसेना को उद्धव ठाकरे के पिता दिवंगत बाल ठाकरे ने शुरू किया था.

मुख्यमंत्री शिंदे ने पलटवार करते हुए कहा, ”हम बालासाहेब की पार्टी को आगे ले जा रहे हैं . जिन लोगों ने सत्ता के लिए अपनी विचारधारा का त्याग कर दिया उन्हें हमारे बारे में नहीं बोलना चाहिए.” शिंदे, उद्धव पर नियमित रूप से आरोप लगाते रहे हैं कि उन्होंने 2019 में मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस और राकांपा से हाथ मिलाने के वास्ते हिंदुत्व को छोड़ दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu