बर्नार्डो एरेवलो ने ग्वाटेमाला के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 16 Jan 2024 03:46 PM
बर्नार्डो एरेवलो ने ग्वाटेमाला के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली
ऑडियो सुनें

ग्वाटेमाला सिटी: बर्नार्डो एरेवलो ने सोमवार तड़के ग्वाटेमाला के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली लेकिन अब उनके सामने देश में बदलाव लाने के अपने वादों को पूरा करने की बड़ी चुनौती है। उन्हें संघर्षों का समाधान करने की पृष्ठभूमि वाला एक राजनीतिक उदारवादी माना जाता है और यह कौशल ग्वाटेमाला के वर्तमान ध्रुवीकरण से निपटने में उनके काम आएगा।

बर्नार्डो एरेवलो ग्वाटेमाला के पूर्व राष्ट्रपति जुआन जोस एरेवलो के 65 वर्षीय पुत्र हैं। बर्नार्डो एरेवलो का जन्म उरुग्वे में हुआ था, जहां उनके पिता 1954 में निर्वासन में रह रहे थे। जुआन जोस के बाद राष्ट्रपति बने जैकोबो अर्बेनज को सीआईए सर्मिथत तख्तापलट में निष्कासित कर दिया गया था और इसी के बाद जुआन जोस उरुग्वे चले गए थे।

बर्नार्डो ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का दावा किया है। उन्होंने सोमवार को भाषण में कहा, ‘‘जिस राजनीतिक संकट से हम उभर रहे हैं, वह हमें भ्रष्टाचार की दीवार के मलबे पर एक यथार्थवादी और स्वस्थ लोकतांत्रिक एकता बनाने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। भ्रष्टाचार की इस दीवार को हम ईंट दर ईंट गिराना शुरू कर रहे हैं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav