छात्र ने कॉलेज में सहायक प्रोफेसर को चाकू घोंपा, फरार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 18 Jan 2024 03:37 PM
छात्र ने कॉलेज में सहायक प्रोफेसर को चाकू घोंपा, फरार…
ऑडियो सुनें

कोच्चि: यहां स्थित सरकारी कॉलेज के एक छात्र ने मामूली विवाद में सहायक प्रोफेसर को कथित तौर पर चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद से फरार छात्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

महाराजा कॉलेज में अरबी अनुसंधान विभाग में सहायक प्रोफेसर निज़ामुद्दीन के एम ने यहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसमें ओन्होंने आरोप लगाया है कि मोहम्मद राशिद ने बुधवार को उन पर चाकू से हमला किया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने एक अन्य छात्र के निलंबन को लेकर विभाग में उनके साथ बहस की। इसके बाद आक्रोशित छात्र ने उन पर पीछे से नुकीले हथियार से हमला किया। पुलिस ने कहा है कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav