तीन पुलिसर्किमयों की हत्या करने वाले शिकारी गिरोह के दो लोग फिर दबोचे गए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 15 May 2022 10:08 PM
तीन पुलिसर्किमयों की हत्या करने वाले शिकारी गिरोह के दो लोग फिर दबोचे गए
ऑडियो सुनें

गुना. मध्यप्रदेश के गुना जिले में तीन पुलिसर्किमयों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो बदमाशों ने रविवार को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की जिसके चलते पुलिस ने दोनों के पैरों में गोली मार कर घायल कर दिया और उन्हें फिर से दबोच लिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

उन्होंने कहा कि इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गये और चारों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गुना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर आरोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सपा बरखेड़ा गांव के पास शहरोक रोड पर शिकारियों द्वारा की गई गोलीबारी में शनिवार तड़के तीन पुलिसर्किमयों की मौत हो गई थी. ये पुलिसकर्मी सूचना मिलने पर इन शिकारियों को पकड़ने गए थे.

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में शामिल आठ में से दो शिकारियों को बाद में पुलिसर्किमयों द्वारा शनिवार को ही अलग-अलग गोलीबारी में मार दिया गया, जबकि दो अन्य शानू उर्फ शफाक खान (27) और मोहम्मद जिया खान (28) को शनिवार देर शाम एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया.

गुना जिले के पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दो आरोपियों जिया व शानू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने हथियार एवं शिकार किए गये कुछ हिरण को राघौगढ के जंगलों में छिपाकर रखा है, जिसके बाद इसकी बरामदगी के लिए पुलिस उन्हें रविवार दोपहर वहां एक पुलिस जीप से ले जा रही थी.

उन्होंने कहा कि इसी दौरान रास्ते में भोढनी की घाटी आने पर शानू ने स्टेयंिरग पर झपट्टा मारकर जीप को अचानक मोड़ दिया, जिससे वाहन सड़क से नीचे उतरकर पलटते-पलटते बचा. मिश्रा ने बताया कि तभी दूसरे आरोपी जिया ने वाहन में बैठे बजरगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अमित अग्रवाल की शासकीय पिस्तौल को छीनने का प्रयास किया. इस कार्रवाई में अग्रवाल एवं वाहन चालक आरक्षक दीपक ओझा घायल हो गये.

उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के बाद दोनों आरोपी पुलिस जीप से निकलकर भागने लगे. उन्हें रोकने के लिए पुलिस बल द्वारा चेतावनी देते हुए पहले हवाई फायर किया, लेकिन जब वे नहीं रूके, तो पुलिस ने उचित बल प्रयोग करते हुए दोनों आरोपियों के पैरों में गोलियां मारकर घायल कर दिया और उन्हें पुन: दबोच लिया.

मिश्रा ने बताया कि दोनों घायलों का आरोन के शासकीय चिकित्सालय में इलाज चल रहा है. साथ ही घायल उपनिरीक्षक अग्रवाल और चालक ओझा का भी अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने कहा कि गुना जिले में तीन पुलिसर्किमयों की गोली मारकर हत्या के आरोप में अभी भी चार आरोपी एक पुलिस की रायफल के साथ फरार हैं और लगभग 300 से अधिक पुलिस बल उनकी तलाश कर रहे हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu