गर्भगृह में पहुंचा वानर: मानो हनुमान जी रामलला के दर्शन को आए हों…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 24 Jan 2024 03:24 PM
गर्भगृह में पहुंचा वानर: मानो हनुमान जी रामलला के दर्शन को आए हों…
ऑडियो सुनें

अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्­ठा समारोह के बाद मंगलवार को एक वानर गर्भगृह में प्रवेश कर उत्सव मूर्ति तक पहुंच गया । दर्शनार्थियों के बीच यह वानर कौतुहल का विषय बना रहा। मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षार्किमयों ने इस संबंध में अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि मानो हनुमान जी रामलला के दर्शन को आए हैं।

श्री राम जन्­मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्­ट द्वारा मंगलवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्­स’ पर ‘श्री राम जन्­मभूमि मंदिर में हुई इस कौतुहलपूर्ण घटना का वर्णन’ किया गया। ट्रस्­ट द्वारा किये गये पोस्­ट में कहा गया, ”आज सायंकाल लगभग 5:50 बजे एक बंदर दक्षिणी द्वार से गूढ़ मंडप से होते हुए गर्भगृह में प्रवेश करके उत्सव मूर्ति के पास तक जा पहुंचा। बाहर तैनात सुरक्षार्किमयों ने वानर को वहां पहुंचते हुए देखा।’’

पोस्ट में आगे कहा गया,‘‘ सुरक्षाकर्मी बंदर की ओर यह सोच कर भागे कि कहीं वह उत्सव मूर्ति को जमीन पर न गिरा दे। परन्तु जैसे ही पुलिसकर्मी बंदर की ओर दौड़े, वैसे ही बंदर शांतभाव से उत्तरी द्वार की ओर चला गया। द्वार बंद होने के कारण वह पूर्व दिशा की ओर बढ़ा और दर्शनार्थियों के बीच में से होता हुआ बिना किसी को कष्ट पहुंचाए पूर्वी द्वार से बाहर निकल गया।”

इस पोस्­ट में आगे कहा गया, ”सुरक्षाकर्मी कहते हैं कि ये हमारे लिए ऐसा ही है, मानो स्वयं हनुमान जी रामलला के दर्शन करने आये हों।” प्रधानमंत्री नरेन्­द्र मोदी की अगुवाई में अयोध्या में गत 22 जनवरी को रामलला के बाल रूप के विग्रह की प्राण-प्रतिष्­ठा की गयी थी। उसके बाद मंगलवार से मंदिर को आम लोगों के दर्शनार्थ खोल दिया गया है, जहां दर्शन करने के लिये भक्­तों का लगातार तांता लगा हुए है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav