चोरी की जांच की तो प्रिंसिपल निकला मास्टरमाइंड, स्कूल में बनाया चोर गिरोह, 20 लाख का माल बरामद, कृषि अधिकारी बनकर करते थे चोरियां

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 17 Oct 2026 07:27 PM
चोरी की जांच की तो प्रिंसिपल निकला मास्टरमाइंड, स्कूल में बनाया चोर गिरोह, 20 लाख का माल बरामद, कृषि अधिकारी बनकर करते थे चोरियां
ऑडियो सुनें

कोटा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कृषि अधिकारी बनकर गांवों में सर्वे के नाम पर रेकी करने और सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टर माइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का मास्टर माइंड जूते की दुकान चलाने वाला एक स्नातक युवा है, जबकि उसका एक सहयोगी पहले स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्य कर चुका है।

पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 20 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने बिलासपुर और कोरबा जिले में हुई 10 चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के गहने, 1.30 लाख रुपये नकद, चोरी की रकम से खरीदी गई क्रेटा कार और बुलेट मोटर साइकिल सहित करीब 20 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी के काम से लोगों के घरों से बाहर रहने के समय का आरोपी फायदा उठाते थे और आउटर में स्थित सूने मकानों का ताला लगा देखकर तुरंत ताला तोड़कर अंदर घुसते थे और चंद मिनटों में अलमारी या पेटी में रखे जेवर और नकदी समेटकर चंपत हो जाते थे। कैमरों की नजर से बचने के लिए आरोपी चेहरे को कपड़े से ढंककर तथा हेलमेट पहनकर वारदात को अंजाम देते थे। ग्रामीण इलाकों में दिनदहाड़े हो रही चोरी की वारदात की जांच के दौरान इस गिरोह के काम करने के अनोखे तरीके का खुलासा हुआ। ग्रामीणों को किसी भी तरह का संदेह न हो इसके लिए आरोपी सामान्य लोगों की तरह मोटर साइकिल पर सवार होकर गांवों में घूमते थे। वे खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताते थे और कृषि सर्वे करने का झांसा देकर गांवों में रेकी करते थे।

एसीसीयू प्रभारी गोपाल सतपथी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के डिपरापारा निवासी 33 वर्षीय विनोद कुमार वासुदेव, 43 वर्षीय भूपेंद्र सिंह राठौर उर्फ गुरुजी और 19 वर्षीय राज प्रजापति उर्फ लल्लू के रूप में हुई है। गिरोह का मास्टर माइंड विनोद कुमार वासुदेव स्नातक पास है और लोगों के बीच अपनी छवि एक सामान्य कारोबारी की बनाए रखने के लिए उसने जूते की दुकान खोल रखी थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group