भोपाल के एक स्कूल में धर्म परिवर्तन की कोशिश के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 16 May 2022 06:41 PM
भोपाल के एक स्कूल में धर्म परिवर्तन की कोशिश के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

भोपाल. मध्य प्रदेश के भोपाल में लोगों को कथित तौर पर ईसाई धर्म का अनुयायी बनाने की कोशिश करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. इस मामले के बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पुलिस को स्कूलों में धर्मांतरण गतिविधियों की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है.

भोपाल के बैरागढ़ थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि एक शिकायत के बाद पुलिस के एक दल ने रविवार को क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल परिसर में छापा मारा जहां एक समूह जमा था और लोगों का कथित धर्म परिवर्तन किया जाने वाला था. उन्होंने कहा कि फादर पॉल पोलस, कामिनी पॉल, राजेश मालवीय और रितिका मालवीय को मौके से गिरफ्तार किया गया जबकि स्कूल संचालक मेनिस मैथ्यू और राहुल शर्मा को सोमवार को गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 ए (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. इस घटना के बारे में पूछे जाने पर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘ मध्य प्रदेश के मिशनरी स्कूलों में धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही हैं या नहीं, इसकी निगरानी के लिए पुलिस इंटेलिजेंस को निर्देश दिए गए हैं.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu