IPL में 25% दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 23 Mar 2022 07:11 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. मुंबई में शनिवार से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इस सत्र में दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैचों का आनंद ले पाएंगे, जिसके लिये टिकटों की बिक्री बुधवार से शुरू हो गयी है. आयोजकों ने बताया कि स्टेडियम की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति मिल गयी है. मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर ंिकग्स शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगा.

आईपीएल की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘यह मैच एक महत्वपूर्ण अवसर होगा क्योंकि महामारी के कारण संक्षिप्त अंतराल के बाद आईपीएल प्रशंसकों का स्टेडियम में फिर से स्वागत करेगा.’’ विज्ञप्ति के अनुसार ‘‘मुंबई, नवी मुंबई और पुणे के स्टेडियमों में मैच खेले जाएंगे, जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैच देख पाएंगे.’’

आईपीएल में दो नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के जुड़ने से इस सत्र में कुल 74 मैच होंगे. लीग चरण के लिये टिकटों की आॅनलाइन बिक्री बुधवार से आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट और टिकटों का विशेष अधिकार  हासिल करने वाले बुकमाइशो पर शुरू हो गयी है. सबसे कम कीमत की टिकट 800 रुपये की है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu