छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में प्रभारी सचिव नियुक्त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 01 Feb 2024 07:16 PM
छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में प्रभारी सचिव नियुक्त
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त किए गए हैं. राज्य शासन द्वारा राज्य के सभी 33 जिलों के लिए अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, संचालक, विशेष सचिव, आयुक्त को जिले का प्रभार दिया गया है. संबंधित जिले के प्रभारी सचिव, जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की सतत् मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके. प्रभारी सचिव अपने भ्रमण के संबंध में एक संक्षिप्त टीप प्रतिमाह मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेंगे.

सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले को धमतरी जिला का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है. इसी प्रकार अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को दुर्ग, मनोज कुमार पिंगुआ को बिलासपुर जिला, प्रमुख सचिव निहारिका को रायपुर जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है. सचिव शहला निगार को महासमुंद, डॉ. कमलप्रीत सिंह को राजनांदगांव, परदेशी सिद्धार्थ कोमल को बलौदाबाजार-भाटापारा, प्रसन्ना आर. को कबीरधाम, अम्बलगन पी. को जशपुर जिला, अलरमेलमंगई डी. को कोरबा, सुआर. संगीता को रायगढ़, राजेश सुकुमार टोप्पो को नारायणपुर, एस. प्रकाश कोरिया, नीलम नामदेव एक्का सारंगढ़-बिलाईगढ़, अंकित आनंद बालोद, डा. सी. आर. प्रसन्ना बेमेतरा, भूवनेश यादव सूरजपुर, सचिव एस. भारतीदासन को मुंगेली जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है.

सचिव शम्मी आबिदी को कांकेर, हिमशिखर गुप्ता को गरियाबंद, मोहम्मद कैसर अब्दुल हक को गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही, यशवंत कुमार को बलरामपुर-रामानुजगंज, नरेन्द्र दुग्गा को सुकमा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी भीम सिंह को कोण्डागांव, संचालक महादेव कावरे को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, डॉ. प्रियंका शुक्ला को जांजगीर-चांपा, विशेष सचिव किरण कौशल को दंतेवाड़ा, आयुक्त डॉ. तंबोली अय्याज फकीर भाई को बस्तर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ कुमार को सक्ती, विशेष सचिव सुनील कुमार जैन को सरगुजा, जयप्रकाश मौर्य को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, सारांश मित्तर को बीजापुर और विशेष सचिव रमेश कुमार शर्मा को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu