असम में बाढ़ का कहर, दो लाख लोग प्रभावित, रेल व सड़क संपर्क ठप

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Tue, 17 May 2022 12:54 PM
असम में बाढ़ का कहर,  दो लाख लोग प्रभावित,  रेल व सड़क संपर्क ठप
ऑडियो सुनें

Assam Flood Updates: असम में भारी वर्षा ने 20 जिलों में कहर बरपा दिया है। करीब 2 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। लगातार वर्षा से कई जिलों का सड़क व रेल संपर्क टूट गया है। राज्य के कई इलाकों में बाढ़ के कारण जनजीवन पर व्यापक असर हुआ है। भारी तबाही की भी खबरें मिल रही हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के 20 जिलों में लगभग 2 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, लगातार बारिश से भूस्खलन के बाद पहाड़ी जिले दीमा हसाओ राज्य के बाकी हिस्सों से कट गया है।

कछार व दीमा में पांच की मौत
कछार जिले में बाढ़ से दो मौतें हुईं, जबकि भूस्खलन के कारण तीन मौतें पहले दीमा हसाओ में दर्ज की गईं। बाढ़ से लगभग 1,97,248 लोग प्रभावित हुए हैं, जिसमें होजई और कछार में क्रमश: 78,157 और 51,357 लोग प्रभावित हुए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news