सीएए जल्द से जल्द लागू किया जाएगा: केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 03 Feb 2024 10:11 PM
सीएए जल्द से जल्द लागू किया जाएगा: केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर
ऑडियो सुनें

कोलकाता. केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने शनिवार को कहा कि सीएए ‘जल्द से जल्द’ लागू किया जाएगा और कुछ लोग राजनीतिक कारणों से इसका विरोध कर रहे हैं. ठाकुर ने पिछले रविवार को दावा किया था कि पूरे देश में ‘एक सप्ताह के अंदर’ नागरिकता (संशोधन) अधिनियम लागू किया जाएगा, जिसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि भाजपा ने ह्लअवसरवादह्व के तहत चुनाव से ठीक पहले सीएए का मुद्दा उठाया है.

बनर्जी ने जोर देकर कहा था, ह्लजब तक वह जीवित हैं, राज्य में इसे लागू नहीं होने देंगी.ह्व केंद्रीय जहाजरानी एवं बंदरगाह राज्य मंत्री ठाकुर ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ”सीएए देश की मांग है…इस (सीएए को लागू करने) मुद्दे पर (केंद्र के लिए) कोई भी विरोध मायने नहीं रखता.ह्व उन्होंने कहा, ह्लयह हमारा वादा है और हम कभी भी अपनी बात से पीछे नहीं हटते. केंद्र इसे पूरा करेगा.ह्व ठाकुर ने कहा कि संसद के दोनों सदन पहले ही विधेयक पारित कर चुके हैं जो जनता की इच्छा को दर्शाता है.

ठाकुर ने कहा, ह्लजो लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं, वे राजनीतिक कारणों से ऐसा कर रहे हैं और (अपने घरों से विस्थापित अप्रवासियों के सामने मौजूद) स्थिति पर सहानुभूतिपूर्ण नजरिया नहीं रख रहे हैं.ह्व उल्लेखनीय है कि 2019 में पारित सीएए में 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइयों समेत उत्पीड़न के शिकार गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu