इसरो 17 फरवरी को मौसम उपग्रह इनसैट-3डीएस प्रक्षेपित करेगा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 08 Feb 2024 10:36 PM
इसरो 17 फरवरी को मौसम उपग्रह इनसैट-3डीएस प्रक्षेपित करेगा
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह मौसम उपग्रह ‘इनसैट-3डीएस’ को 17 फरवरी को प्रक्षेपित करेगा. इसने कहा कि यह उपग्रह बेहतर मौसम पूर्वानुमान और आपदा संबंधी चेतावनी देने में मदद करेगा. उपग्रह को जीएसएलवी एफ-14 के जरिये प्रक्षेपित किया जाएगा. इनसैट-3डीएस उपग्रह भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित किए जाने वाले तीसरी पीढ.ी के मौसम उपग्रह का अनुवर्ती मिशन है और यह पूरी तरह से पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित अभियान है.

इसरो ने कहा, ”जीएसएलवी-एफ14/इनसैट-3डीएस मिशन का प्रक्षेपण शनिवार 17 फरवरी को शाम 5:30 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से होगा.” अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि उपग्रह को मौसम संबंधी बेहतर अवलोकन, मौसम की भविष्यवाणी और आपदा चेतावनी के लिए भूमि तथा महासागर सतहों की निगरानी करने की खातिर डिजाइन किया गया है. इसने कहा कि उपग्रह के निर्माण में भारतीय उद्योगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu