मोदी ने संसद की कैंटीन में विभिन्न दलों के नेताओं के साथ दोपहर का भोजन किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 09 Feb 2024 09:52 PM
मोदी ने संसद की कैंटीन में विभिन्न दलों के नेताओं के साथ दोपहर का भोजन किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को नए संसद भवन की कैंटीन में सांसदों के साथ दोपहर को भोजन किया. खास बात यह रही कि दलगत राजनीति को पीछे छोड़ विभिन्न दलों के सांसद इसमें शामिल हुए. बीजू जनता दल के सस्मित पात्रा, रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के एन के प्रेमचंद्रन, तेलुगु देशम पार्टी के राम मोहन नायडू, बहुजन समाज पार्टी के रितेश पांडे और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन तथा हीना गावित सहित भाजपा के कुछ नेताओं ने मोदी के साथ दोपहर का भोजन किया.

बाद में प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दोपहर में शानदार भोजन का आनंद लिया. विभिन्न दलों और भारत के विभिन्न हिस्सों के संसदीय सहयोगियों ने इसे और बेहतर बना दिया. उन्हें धन्यवाद.” प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही भोजन के दौरान की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं. संसद का शीतकालीन सत्र शनिवार को समाप्त हो रहा है. अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव से पहले यह संसद का आखिरी सत्र है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu