दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा झूला चलते चलते बीच में रुका, 20 लोग बचाए गए..

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 19 Oct 2023 01:48 PM
दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा झूला चलते चलते बीच में रुका, 20 लोग बचाए गए..
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली के बाहरी उत्तरी क्षेत्र में स्थित रामलीला मैदान में तकनीकी खराबी के कारण एक बड़ा झूला चलते चलते बीच में ही रुक गया, जिसके बाद 20 लोगों को झूले से सुरक्षित उतारा गया। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित हो रहे घटना के वीडियो में कई लोग बड़े झूले में फंसे हुए नजर आ रहे हैं, जिन्हें बचाने के लिए अन्य लोग झूले पर चढ़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘बुधवार रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर सुभाष रामलीला मैदान से 20 से अधिक लोगों के बड़े झूले पर फंसे होने की जानकारी देने के लिए फोन आया।’’ उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और चार पुरुष, 12 महिलाओं तथा चार बच्चों सहित 20 लोगों को झूले से सुरक्षित उतार लिया गया।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav