खदान में एक मजदूर और उसके पांच साथियों को मिला 30 लाख रुपए का कीमती हीरा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 16 Jun 2022 06:52 PM
खदान में एक मजदूर और उसके पांच साथियों को मिला 30 लाख रुपए का कीमती हीरा
ऑडियो सुनें

पन्ना. मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक खदान में खुदाई के दौरान एक मजदूर और उसके पांच साथियों को 6.26 कैरेट का एक कीमती हीरा मिला है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. विशेषज्ञों के मुताबिक, नीलामी में इस कीमती हीरे की कीमत करीब 30 लाख रुपए हो सकती है. मजदूर सुनील कुमार को उम्मीद है कि इससे उनकी आर्थिक तंगी कम होगी.

पन्ना जिले के हीरा अधिकारी अनुपम ंिसह ने बातया कि कुमार और उसके पांच साथियों को बुधवार को यहां एक पट्टे की खदान में 6.26 कैरेट का हीरा मिला. नियमानुसार उन्होंने हीरा खनन कार्यालय में जमा करा दिया है. खनन कार्यालय द्वारा नियमित तौर पर ऐसे कीमती हीरों की नीलामी की जाती है.

अधिकारी ने बताया कि नीलामी में मिलने वाली राशि की 12 फीसदी रॉयल्टी काटने के बाद, शेष राशि इन मजदूरों को दी जाएगी.
कीमती हीरा मिलने के बाद खुश सुनील ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वह परिवार की खराब आर्थिक हालत के कारण अपने बच्चों के भविष्य को लेकर ंिचतित था. उन्होंने कहा, ‘‘ हीरे की नीलामी से प्राप्त राशि से हमारी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ करीब 20 दिन पहले मैंने अपने साथियों के साथ एक हीरा खोजने के लिए जरुआ पार इलाके में 10 वर्ग मीटर जमीन लीजÞ पर ली थी. किस्मत ने हमारा साथ दिया और खुदाई में हमें एक कीमती हीरा मिल गया.’’ बुंदेलखंड क्षेत्र के पन्ना जिले में 12 लाख कैरेट के हीरे के भंडार होने का अनुमान है. यहां की खदानों में खनन कार्य में लगे कई गरीब मजदूरों को पहले भी कीमती हीरे मिले हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu