गरियाबंद के राजिम में दिवाली की रात एक कार के तिला एनीकट में गिर जाने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों, जिनमें पति-पत्नी और उनके 2 बच्चे शामिल थे, की मौत हो गई।
इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद अफरातफरी मच गई और पूरे इलाका मातम में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही चंपारण पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा राजिम क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि परिवार कार से रायपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान एनीकट के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते एनीकट से नीचे नदी में जा गिरी। कार के नदी में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार किसी भी सदस्य को बचाया नहीं जा सका। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। पुलिस ने शवों को बाहर निकाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जांच जारी है।