उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मोहान जीरो प्वाइंट के पास राजस्थान से छपरा जा रही बस पलट गई. इस हादसे में करीब 15 बस यात्री घायल हो गए. जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
बस पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. बस में फंसे करीब 15 यात्रियों को फायर ब्रिगेड ने बस की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया. भोर में एक्सप्रेस वे के ज़ीरो प्वाईंट पर यह हादसा हुआ है.
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। SDRF, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गईं। बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया और JCB की मदद से मलबा हटाया गया। अब तक 32 यात्रियों को KGMU ट्रॉमा सेंटर भेजा जा चुका है। हादसा पारा थाना क्षेत्र में हुआ।
कटनी में अग्निकांड, छह की मौत
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही कस्बे में दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग ने तीन मंजिला इमारत को चपेट में ले लिया। हादसे में ऊपर मकान में सो रहे अग्रवाल परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में दो बुजुर्ग, एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। दो अन्य सदस्य किसी तरह बाहर निकलकर बच गए।
रात करीब 12 बजे पूरन अग्रवाल की क्रॉकरी दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल, उनकी पत्नी चंद्रकला, बहू पूनम, 14 वर्षीय आर्या, 6 वर्षीय अन्वी और दो महीने के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुबह जेसीबी से दीवार तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया। आग बुझाने के दौरान दमकल वाहनों की पाइप में खराबी की बात भी सामने आई है। स्थानीय युवाओं ने बचाव अभियान में मदद की। इस भीषण अग्निकांड ने अग्निशमन व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

देखिए वीडियो :