Share Market : शेयर बाजार की नई बिल्डिंग बनेगी, देखिए एक्सक्लूसिव तस्वीर और वीडियो, जानिए आज के शेयर मार्केट की सम्भावनाएं

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 09 Nov 2026 10:55 AM
Share Market : शेयर बाजार की नई बिल्डिंग बनेगी, देखिए एक्सक्लूसिव तस्वीर और वीडियो, जानिए आज के शेयर मार्केट की सम्भावनाएं

Oplus_16908288

ऑडियो सुनें

मुंबई में संवत 2083 के पहले कारोबारी सत्र में कल
रविवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही. सेंसेक्स करीब 50 अंक और निफ्टी 50 करीब 20 अंक की गिरावट के साथ खुले.

दिवाली के अवसर पर आयोजित विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। BSE सेंसेक्स 401.80 अंकों की तेजी के साथ 81,406 पर पहुंचा, जबकि NSE निफ्टी 79.15 अंकों की बढ़त दर्ज करते हुए 25,109.40 के स्तर पर रहा। बाजार की यह सकारात्मक शुरुआत निवेशकों के लिए उत्साहजनक संकेत है।

इधर आज निवेशकों की नजर Tata Steel, Voltas और Siemens जैसी कंपनियों पर रहेगी, जिन्होंने अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं। इसके अलावा SBI, Indian Oil, Adani Enterprises के शेयर भी चर्चा में रह सकते हैं।

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 9 नवंबर को कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। इसकी वजह कंपनियों के सितंबर तिमाही (Q2) के नतीजे, नए बिजनेस प्लान, निवेश और मैनेजमेंट में बदलाव से जुड़ी खबरें हैं। आज निवेशकों की नजर Tata Steel, Voltas और Siemens जैसी कंपनियों पर रहेगी, जिन्होंने अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं।

इसके अलावा State Bank of India (SBI), Indian Oil, Adani Enterprises, Wipro, NSE और Vodafone Idea के शेयर भी चर्चा में रह सकते हैं। खास बात यह है कि आज से संवत 2083 की शुरुआत भी हो रही है। ऐसे में निवेशक बाजार की चाल के साथ-साथ कंपनियों से जुड़ी खबरों पर भी नजर रखेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group