पाकिस्तान: चीनी कंपनी का बनाया तरबेला बांध के हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, तटबंध की दीवार ढही, एक की मौत, कई लापता

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 09 Nov 2026 10:52 PM
पाकिस्तान: चीनी कंपनी का बनाया तरबेला बांध के हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, तटबंध की दीवार ढही, एक की मौत, कई लापता
ऑडियो सुनें

पाकिस्तान के हरिपुर स्थित तरबेला टी-5 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में चट्टानें खिसकने और तटबंध की सुरक्षा दीवार ढहने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद संभावित ख़तरे को देखते हुए प्रोजेक्ट स्थल पर मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पाकिस्तान के तरबेला-5 जलविद्युत (हाइड्रोपावर) प्रोजेक्ट में एक सुरक्षा बांध (bund) ढह गया है। इस प्रोजेक्ट में चीनी ठेकेदार शामिल हैं। इस घटना के बाद आपातकाल घोषित कर दिया गया है और निर्माण कार्य रोक दिया गया है। इससे पहले भी यहाँ एक ‘कॉफरडैम’ (अस्थाई बांध) ढह गया था। जांच में पता चला था कि उस समय अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किया गया था और बिना अनुमति के डिजाइन में बदलाव किए गए थे। इस वजह से प्रोजेक्ट की लागत 285% बढ़ गई और काम में कम से कम दो साल की देरी हुई।

WAPDA के प्रवक्ता के अनुसार, सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया है और पानी के इनटेक पिट को भी ख़ाली करा दिया गया है।

टनल-5 में पानी भरने से परियोजना को भारी नुकसान की खबर है। दो साल में दूसरी बार ऐसी घटना ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जाता है कि Hydropower प्रोजेक्ट का प्रोटेक्शन एम्बैंकमेंट ढहा है और रॉक मास गिरने से साइट पर तेजी से पानी बाहर गया है। #WAPDA प्रवक्ता के मुताबिक, राहत की बात यह है कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और इंटेक पिट से पानी खाली करा दिया गया है। एक व्यक्ति गायब बताया जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group