ईयरफोन लगाकर पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया किशोर, मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 02 Aug 2025 02:08 PM
ईयरफोन लगाकर पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया किशोर, मौत
ऑडियो सुनें

बलिया: बलिया जिले में रसड़ा थाना क्षेत्र के उदरैना गांव के निकट शुक्रवार शाम ईयरफोन लगाकर संगीत सुनते हुए रेल की पटरी पार कर रहे 16 वर्षीय किशोर की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार बलिया-मऊ रेल प्रखंड पर उदरैना गांव के समीप अरंिवद राजभर (16) शुक्रवार शाम ईयरफोन लगाकर रेल पटरी पार कर रहा था, तभी वह बलिया की तरफ जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital