अभय शर्मा दिल्ली क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने

नयी दिल्ली. भारत ए और अंडर-19 टीम के पूर्व क्षेत्ररक्षक कोच अभय शर्मा को 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे घरेलू सत्र से पहले दिल्ली क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. भारत के पूर्व स्पिनर और चयनकर्ता सरनदीप ंिसह इस पद के प्रबल दावेदार थे, लेकिन रोहन जेटली के नेतृत्व वाले डीडीसीए (दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ) ने शर्मा को तरजीह दी, जिनके पास कोंिचग का अधिक अनुभव है.

निखिल चोपड़ा, गुरशरण ंिसह और रीमा मल्होत्रा ??की क्रिकेट सलाहकार समिति ने अध्यक्ष को शर्मा के नाम की सिफारिश की थी.
भारत के पूर्व चयनकर्ता गगन खोड़ा को सीनियर टीम का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है, जबकि भारत के पूर्व तेज गेंदबाज पंकज ंिसह को अंडर-25 टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. राजस्थान के खोड़ा ने भारत के लिए दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले. अनिल भारद्वाज और मयंक सदाना सीनियर चयन पैनल में नए चेहरे हैं.

राजस्थान रॉयल्स के पूर्व क्षेत्ररक्षण कोच दिशांत याग्निक को सीनियर महिला टीम का प्रभार दिया गया है जबकि भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप ंिसह के बचपन के कोच जसवंत राय पुरुषों की अंडर -19 टीम के कोच होंगे. राय ने एक खिलाड़ी के रूप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

डीडीसीए के एक सूत्र ने कहा, ‘‘अभय शर्मा को सीनियर टीम का मुख्य कोच चुना गया है.’’ शर्मा ने भारत ए, भारत अंडर -19 और हाल ही में राष्ट्रीय महिला टीम के साथ काम किया है. इस 53 साल के पूर्व खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली, रेलवे और राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने 89 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं. वह 2016 में जिम्बाब्वे दौरे पर गयी भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण कोच भी थे. वह इसी साल अमेरिका और वेस्टइंडीज के दौरे पर गयी भारतीय टीम के साथ भी जुड़े थे.

दिल्ली की टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत मणिपुर के खिलाफ करेगी. ऐसे में शर्मा के पास टीम के साथ काम करने के लिए दो सप्ताह से भी कम समय है. टीम की घोषणा की जानी अभी बाकी है. डीडीसीए ने शर्मा का नाम तय करने से पहले काफी ढुलमुल रवैया अपनाया.

डीडीसीए के एक अन्य सूत्र ने कहा, ‘‘यह कम से कम दो सप्ताह पहले हो जाना चाहिए था. लेकिन अच्छी बात यह है कि चुना गया अधिकांश कोंिचग स्टाफ दिल्ली के बाहर से है.’’ दिल्ली के लिए पिछला सत्र भूलने वाला रहा जब वे तीनों घरेलू प्रतियोगिताओं मुश्ताक अली, विजय हजारे और रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे थे. टीम को पिछले सत्र में विराट कोहली के बचपन के कोच राज कुमार शर्मा ने कोंिचग दी थी और कप्तानी की जिम्मेदारी प्रदीप सांगवान को सौंपी गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button