दुबई. विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने मंगलवार को मलेशिया के खिलाफ नाबाद 209 रन बनाकर इतिहास रच दिया और वह भारत के लिये युवा वनडे में दोहरा शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. सत्रह वर्ष के कुंडू दक्षिण अफ्रीका के जोरिच वान शाकविक के बाद युवा वनडे में दोहरा शतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज हो गए . जोरिच ने इस साल की शुरूआत में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 153 गेंद में 215 रन बनाये थे. पांचवें नंबर पर उतरे कुंडू ने 125 गेंद की पारी में 19 चौके और सात छक्के लगाये . उनकी पारी के दम पर भारत ने सात विकेट पर 408 रन बनाये.
अभिज्ञान कुंडू के नाबाद 209 रन, युवा वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 16 Dec 2025 09:48 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार: मुख्यमंत्री साय
- 2 कूनो में फिर गूंजी चीतों की किलकारी, पांच नए शावक का जन्म, कुल 60 चीते हुए
- 3 राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ी: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- अहंकार को सही जगह रखो
- 4 VIRAL : कूनो में फिर गूंजी चीतों की किलकारी, पांच नए शावक का जन्म, कुल 60 चीते हुए
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu