अभिनेता धनुष की फिल्म ‘नाने वरुवेन’ 29 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 20 Sep 2022 07:25 PM
अभिनेता धनुष की फिल्म ‘नाने वरुवेन’ 29 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. अभिनेता धनुष ने मंगलवार को बताया कि उनकी आगामी फिल्म ‘नाने वरुवेन’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 29 सितंबर को दस्तक देगी. धनुष ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर तमिल मनोवैज्ञानिक एक्शन-ड्रामा फिल्म के रिलीज होने की जानकारी साझा की.

उन्होंने फिल्म के पोस्टर के कैप्शन में लिखा, ‘‘नाने वरुवेन 29 सितंबर को दुनियाभर में.’’ धनुष के भाई, फिल्म निर्माता-लेखक सेल्वाराघवन ने ‘नाने वरुवेन’ का निर्देशन किया है. दोनों ने इससे पहले एक साथ ‘थुल्लुवाधो इलामाई’, ‘कधल कोंदेइन’, ‘पुदुपेट्टई’, ‘मयाक्कम अन्ना’ के अलावा ‘7जी रैनबो कॉलोनी’ में भी काम किया है. ‘नाने वरुवेन’ फिल्म के लिए संगीत युवान शंकर राजा ने दिया है. इस बीच, धनुष ने अपनी तमिल-तेलुगु फिल्म ‘सर’ (‘वाथी’) की रिलीज की तारीख की भी घोषणा की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu