
तिरुवनंतपुरम. अभिनेता जयसूर्या अपने खिलाफ दर्ज एक यौन उत्पीड़न मामले के संबंध में पूछताछ के लिए यहां पुलिस के सामने पेश हुए. जयसूर्या के खिलाफ एक अभिनेत्री ने शिकायत दर्ज कराई है जिसने आरोप लगाया कि सचिवालय में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनसे बदसलूकी की गई.
जयसूर्या ने कैंटोनमेंट थाने में पूछताछ के बाद मीडिया से बातचीत में अपने खिलाफ सभी आरोपों को पुरजोर तरीके से खारिज कर दिया. अभिनेता के खिलाफ 28 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. अभिनेत्री ने अभिनेता और विधायक एम मुकेश, जयसूर्या, अभिनेता मनियनपिल्ला राजू तथा इदावेला बाबू के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे.



