अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भाई धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 23 May 2024 02:58 PM
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भाई धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के जिले के बुढ़ाना में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बड़े भाई अयाजुद्दीन को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई एक माह पहले दर्ज किए गए मामले में की गई है।

इस मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि अयाजुद्दीन ने दिसंबर 2023 में चकबंदी न्यायालय में अपनी कृषि भूमि के लिए जावेद इकबाल के साथ चल रहे विवाद को लेकर एक प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने बताया कि अयाजुद्दीन ने इस पत्र के साथ जिलाधिकारी के न्यायालय से इस वाद के संबंध में एक फर्जी आदेश की प्रति भी जमा कराई थी।

उसने बताया कि पिछले माह जिलाधिकारी अदालत के पेशकार राजकुमार की शिकायत पर अयाजुद्दीन समेत दो लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 467 (जालसाजी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

बुढ़ाना पुलिस थाने के प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि अयाजुद्दीन को मंगलवार को गिरफ्तार करके उसी दिन जेल भेज दिया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav