अभिनेता रजनीकांत के प्रशंसकों ने ‘जेलर’ की रिलीज का जश्न मनाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 10 Aug 2023 10:08 PM
अभिनेता रजनीकांत के प्रशंसकों ने ‘जेलर’ की रिलीज का जश्न मनाया
ऑडियो सुनें

चेन्नई. सुपरस्टार रजनीकांत के उत्साही प्रशंसकों ने बृहस्पतिवार को पूरे तमिलनाडु में उनकी फिल्म ‘जेलर’ की रिलीज का जश्न मनाया. इस फिल्म में अभिनेता रजनीकांत ने ‘टाइगर’ के मुथुवेल पांडियन की भूमिका निभाई है. बताया जाता है कि राज्य भर के सिनेमाघर सप्ताह भर के लिए बुक हो चुके हैं. यहां उत्सव जैसा माहौल नजर आया क्योंकि प्रशंसक पहले दिन के पहले शो के लिए एकत्रित होकर खुशी से झूम रहे थे.

सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित इस एक्शन फिल्म के टीज.र को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी जिसे देखते हुए फिल्म से उम्मीदें काफी बढ. गईं. एक जापानी जोड़ा फिल्म देखने के लिए यहां चेन्नई आया है. जापान में रजनीकांत फैन क्लब के प्रमुख यासुदा हिदेतोशी ने पीटीआई भाषा को बताया ”हुकुम-टाइगर का हुकुम (टाइगर का आदेश)…. ‘जेलर’ फिल्म देखने के लिए हम जापान से चेन्नई आए हैं.” हिदेतोशी ने फिल्म का यह संवाद दोहराया ”इंगा नान थान किंगु…..” उन्होंने कहा कि वह 20 सालों से भी अधिक समय से रजनीकांत की फिल्में देख रहे है जिसकी शुरुआत ‘मुथु’ से हुई थी.

फिल्म वितरक और ‘तमिलनाडु थिएटर ओनर्स एसोसिएशन’ के प्रमुख तिरुपुर सुब्रमण्यम ने पहले पीटीआई भाषा को बताया था ”यह रजनीकांत की फिल्म है, निश्चित रूप से इसे जश्न के साथ शुरू किया जाएगा. उनके प्रशंसकों का उत्साह कम नहीं है. फिल्म पूरे तमिलनाडु में 900 स्क्रीन पर दिखाई जा रही है और सभी में उत्सव का माहौल है.” तमिलनाडु में प्रशंसकों ने बड़े बजट की इस फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना भी की. ‘जेलर’ में मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन, तमन्ना, विनायकन और हास्य कलाकार योगी बाबू भी नजर आएंगे. फिल्म में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu