कैंसर से जूझ रहे अभिनेता रवींद्र बेर्डे का निधन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 13 Dec 2023 08:46 PM
कैंसर से जूझ रहे अभिनेता रवींद्र बेर्डे का निधन
ऑडियो सुनें

मुंबई. कई लोकप्रिय मराठी और हिंदी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता रवींद्र बेर्डे का निधन हो गया. बेर्डे लंबे समय से गले के कैंसर से जूझ रहे थे और उन्होंने मंगलवार रात को अपने घर पर अंतिम सांस ली. खबरों के मुताबिक रवींद्र बेर्डे का यहां उपनगरीय बांद्रा में टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा था. वह 78 साल के थे और दिवंगत अभिनेता लक्ष्मीकांत बेर्डे के भाई थे.

लक्ष्मीकांत बेर्डे की पत्नी प्रिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बुधवार को भेजे एक संदेश में कहा, ”गले के कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद रवींद्र बर्डे जी का कल रात उनके आवास पर निधन हो गया. ” इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक पेज पर बेर्डे के निधन की खबर साझा की. रवींद्र बेर्डे ने ‘अयात्या घरत घरोबा’, ‘पचाडलेला’, ‘थरथराट’, ‘भुतचा भाऊ’ के साथ-साथ ‘सिंघम’, ‘शोध’, ‘खतरनाक’ और ‘यशवंत’ जैसी मराठी और हिंदी फिल्मों में अभिनय किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu