अभिनेत्री जेनिफर लोपेज ने एआई को बताया ‘खौफनाक’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 May 2024 09:09 PM
अभिनेत्री जेनिफर लोपेज ने एआई को बताया ‘खौफनाक’
ऑडियो सुनें

लास एंजिलिस. गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज ने कहा कि त्वचा की देखभाल वाले विज्ञापनों में उनके चेहरे वाली तस्वीरों में हेरफेर कर इस्तेमाल किया गया और इसके चलते कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के ‘खौफनाक’ पक्ष से उनका सामना हुआ. अभिनेत्री ने हाल ही में प्रर्दिशत हुई फिल्म ‘एटलस’ में एक डेटा विश्लेषक का किरदार निभाया है. जेनिफर लोपेज ने कहा कि तकनीकी प्रगति के दो पहलू हैं और हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी फिल्म में इन्हें अच्छे दिखाया गया है.

उन्होंने लॉस एंजिल्स में ‘एटलस’ के प्रीमियर के दौरान वैरायटी से बातचीत में कहा कि त्वचा की देखभाल से जुड़े उत्पादों, जिनके बारे में मुझे कुछ मालूम नहीं, की बिक्री के लिए मेरे चेहरे वाली तस्वीरों का हेरफेर कर इस्तेमाल किया गया. उन्होंने कहा कि इनमें चेहरे की ‘झुर्रियों’ को ढंक दिया गया है.

लोपेज ने कहा, ”यह सचमुच खौफनाक है. तुरंत ही उसने हमसे हमारा चेहरा चुरा लिया. तो हां (एआई) वास्तव में खौफनाक है… मुझे लगता है कि आपको एआई का सम्मान करना चाहिए… हमें सभी संभावनाओं के लिए तैयार रहना होगा. ये फिल्में जो एआई के बारे में बात कर रही हैं, विशेष रूप से यह, इसमें दोनों पक्षों को दिखाने का वास्तव में अच्छा प्रयास किया गया है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu