अभिनेत्री सीमा देव का 81 वर्ष की उम्र में निधन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 24 Aug 2023 09:07 PM
अभिनेत्री सीमा देव का 81 वर्ष की उम्र में निधन
ऑडियो सुनें

मुंबई. ‘आनंद’ और ‘कोरा कागज’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाली दिग्गज अभिनेत्री सीमा देव का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बृहस्पतिवार सुबह निधन हो गया. वह 81 वर्ष की थी. फिल्म निर्माता व उनके पुत्र अभिनय देव ने यह जानकारी दी. सीमा देव का निधन उनके बांद्रा स्थित घर में हुआ. वह पिछले करीब तीन साल से अल्जाइमर रोग से पीड़ित थी. मशहूर अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर में 80 से अधिक हिंदी तथा मराठी फिल्मों में अभिनय किया था.

अभिनय देव ने पीटीआई-भाषा को बताया, “उम्र संबंधी समस्या के कारण आज सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच बांद्रा स्थित आवास पर उनका निधन हो गया. वह पिछले तीन साल से भी अधिक समय से डिमेंशिया और अल्जाइमर रोग से पीड़ित थी.” उन्होंने कहा, “(उनकी मौत का कोई विशेष कारण नहीं है). अल्जाइमर और डिमेंशिया के कारण व्यक्ति चलना भूल जाता है. मांसपेशियों में हरकत धीरे धीरे बंद हो जाती है और एक-एक करके अंग काम करना बंद कर देते हैं.” अभिनेत्री का अंतिम संस्कार शाम पांच बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.

उनके पति और मराठी एवं हिंदी सिनेमा जगत के वरिष्ठ अभिनेता रमेश देव का 93 साल की उम्र में 2022 में निधन हो गया था.
अभिनेत्री सीमा देव के परिवार में उनके दो बेटे-अभिनेता अजिन्क्य देव और अभिनय देव शामिल हैं. अजिन्क्य देव ‘संसार’, ‘इंद्रजीत’ और ‘ आन- मैन ऐट वर्क’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं . अभिनय देव जाने माने निदेशक हैं जिन्होंने ‘देहली बेली’ और ‘फोर्स’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu