आदित्य सामंत भारत के 83वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 26 Jul 2023 10:19 PM
आदित्य सामंत भारत के 83वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने
ऑडियो सुनें

चेन्नई. आदित्य एस सामंत बुधवार को भारत के 83वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गये. सत्रह साल के सामंत ने बील शतरंज एमटीओ 2023 टूर्नामेंट में हमवतन आर्यन चोपड़ा के खिलाफ अपनी नौवें दौर की बाजी शुरू करते ही यह उपलब्धि हासिल की . उन्होंने बु ज.यिांगज.ी के खिलाफ अपने आठवें दौर की बाजी को ड्रा कराया था और उन्हें नौवें दौर में खेलकर अपना आखिरी जीएम नार्म हासिल करना था चाहे इसका परिणाम कुछ भी रहे.

महाराष्ट्र के रहने वाले सामंत ने अपनी लाइव रेटिंग पहले ही 2500 ईएलओ अंक के पार पहुंचा दी थी. उन्होंने पहले ही दो जीएम नार्म हासिल कर लिए थे और उन्हें ग्रैंडमास्टर बनने के लिए केवल अंतिम जीएम नार्म हासिल करने की जरूरत थी .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu