भारतीयों को सीरिया की यात्रा से बचने के लिये परामर्श जारी

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 07 Dec 2024 03:32 PM
भारतीयों को सीरिया की यात्रा से बचने के लिये परामर्श जारी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: सीरिया में जारी ंिहसा के मद्देनजर भारत ने अपने नागरिकों को वहां की यात्रा से बचने की सलाह दी है और सीरियां में रह रहे नागरिकों से ‘‘अत्यंत सावधानी’’ बरतने तथा आवाजाही समिति करने का आग्रह किया।

विदेश मंत्रालय ने एक परामर्श में ंिहसा प्रभावित देश में रह रहे भारतीयों से कहा कि यदि संभव हो तो वे यथाशीघ्र उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों से वहां से चले जाएं। इस्लामी विद्रोहियों ने बृहस्पतिवार को देश के सबसे बड़े शहर अलेप्पो के अधिकांश हिस्से पर कब्जा करने के बाद मध्य सीरिया के शहर होम्स पर लगभग कब्जा कर लिया। हजारों लोगों ने होम्स को छोड़ दिया है।

एक परामर्श में विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सीरिया में रह रहे भारतीय नागरिकों से दमिश्क में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने को भी कहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘सीरिया में मौजूदा हालातों को देखते हुए भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक सीरिया की यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।’’

इसने कहा, ‘‘सीरिया में रह रहे भारतीयों से अनुरोध है कि वे जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर और आधिकारिक ईमेल आईडी के माध्यम से दमिश्क में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें।’’ मंत्रालय ने कहा, ‘‘जो लोग जा सकते हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों से देश छोड़कर चले जाएं तथा अन्य लोगों से अनुरोध है कि वे अपनी सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतें तथा कम से कम आवाजाही करें।’’ शुक्रवार को भारत ने कहा कि वह सीरिया में बिगड़ती स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘हमने सीरिया के उत्तर में हाल ही में संघर्ष के और तीव्र होने पर ध्यान दिया है। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सीरिया में लगभग 90 भारतीय नागरिक हैं जिनमें से 14 संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न संगठनों में काम कर रहे हैं। हमारा मिशन अपने नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए उनके साथ संपर्क में है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital