धोखाधड़ी के आरोपों के बाद उपराज्यपाल ने उपनिरीक्षकों की भर्ती की जांच के आदेश दिए

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 09 Jun 2022 04:11 PM
धोखाधड़ी के आरोपों के बाद उपराज्यपाल ने उपनिरीक्षकों की भर्ती की जांच के आदेश दिए
ऑडियो सुनें

जम्मू. जम्मू कश्मीर में पुलिस उपनिरीक्षकों की भर्ती में कथित धोखाधड़ी के बारे में मीडिया में आईं खबरों का संज्ञान लेते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को मामले की जांच के आदेश दिए। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षक भर्ती के परिणाम की घोषणा चार जून को की गई थी। चुने गए अर्भ्यिथयों की सूची सामने आने के साथ ही कई उम्मीदवारों ने धोखाधड़ी और अनियमितता के आरोप लगाए जिसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस भर्ती परीक्षा सवालों के घेरे में आ गई है।

सिन्हा ने उधमपुर में एसकेपी अकादमी में पुलिस उपाधीक्षक और परिवीक्षाधीन उपनिरीक्षकों की पांिसग आउट परेड को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पिछले दो-तीन दिनों से अखबारों में खबरें छप रही हैं, इस वजह से उपनिरीक्षकों की भर्ती निलंबित कर दी गई है।’’ उपराज्यपाल ने कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) की अध्यक्षता वाली एक समिति इसकी जांच करेगी और समयबद्ध तरीके से अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। सिन्हा ने कहा, ‘‘जांच के दौरान कुछ भी गलत पाए जाने पर भर्ती (सूची) रद्द कर दी जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक की गई किसी भी अन्य भर्ती पर सवाल नहीं उठे हैं और लोगों के मन में आशंका है तो निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करना प्रशासन का कर्तव्य है।’’

इस अवसर पर सिन्हा ने युवा अधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि ये बहादुर अधिकारी मां भारती की सेवा करने और जम्मू कश्मीर पुलिस की गरिमा को बनाए रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।’’

कुछ अर्भ्यिथयों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए थे कि उपनिरीक्षक परीक्षा में कई मामलों में एक ही परिवार के सदस्यों का एक साथ चयन कैसे हो गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav