अन्नाद्रमुक ने दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आवेदन आमंत्रित किए

चेन्नई: अन्नाद्रमुक ने तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले आगामी उपचुनाव लड़ने के लिए मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आवेदन प्रपत्र आमंत्रित किए हैं। अन्नाद्रमुक महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मदुरंतकम (अनुसूचित जाति) और धारापुरम (अनुसूचित जाति) निर्वाचन क्षेत्रों में छह अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अन्नाद्रमुक की ओर से चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी कार्यकर्ता मंगलवार से चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय से आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, आवेदन प्रपत्र बृहस्पतिवार, 10 सितंबर तक रोजाना सुबह 10 बजे से शाम छह बजे के बीच प्राप्त और जमा किए जा सकते हैं।
पलानीस्वामी ने चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन प्रपत्र में सभी आवश्यक विवरण स्पष्ट रूप से भरने और उसे 10 सितंबर को शाम छह बजे से पहले पार्टी मुख्यालय में जमा करने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button