एयर इंडिया ने चालक दल के सदस्यों के लिए नई पोशाक पेश की

मुंबई. निजी क्षेत्र की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को अपने चालक दल के सदस्यों (केबिन और कॉकपिट क्रू) के लिए नई पोशाक पेश की. इसे फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है. कंपनी ने बयान में कहा कि नई पोशाक अगले कुछ महीनों में चरणवार तरीके से उपयोग में लाई जाएगी. इसे सबसे पहले देश के पहले एयरबस ए350 विमान के चालक दल सदस्यों को दिया जाएगा.

एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) कैम्पबेल विल्सन ने कहा, “एयर इंडिया की चालक दल की पोशाक विमानन इतिहास में दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित वर्दी में से एक है. ….और हमारा दृढ़ विश्वास है कि मनीष मल्होत्रा का अभिनव पहनावा एयर इंडिया के भविष्य की कहानी के लिए रोमांचक और नया अध्याय लिखेगा.”

Related Articles

Back to top button