एयर इंडिया ने रूस में फंसे यात्रियों को ले जाने के लिए मुंबई से राहत उड़ान भेजी

मुंबई. एयर इंडिया ने अपनी दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ान के यात्रियों को ले जाने के लिए मुंबई से एक राहत उड़ान रवाना की है. ये यात्री बृहस्पतिवार से रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केजेए) पर फंसे हुए हैं. एयर इंडिया के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि राहत विमान एआई 1179 यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर 12.52 बजे रवाना हुआ और रूसी शहर क्रास्नोयार्स्क स्थित हवाई अड्डे पर स्थानीय समय अनुसार रात लगभग आठ बजे पहुंचने की संभावना है.

एयरलाइन ने कहा कि रूसी हवाई अड्डे पर यात्रियों और कर्मचारियों को किसी भी तरह की सहायता प्रदान करने के लिए चालक दल और सुरक्षा र्किमयों सहित एयर इंडिया की एक टीम राहत उड़ान में मौजूद है. उसमें सभी यात्रियों के लिए पर्याप्त भोजन के अलावा आवश्यक सामान भी मौजूद है. विमान जल्द से जल्द सभी यात्रियों और चालक दल को हवाई अड्डे से बाहर ले जाएगा. एयरलाइन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि राहत उड़ान के लिए उसे नियामकीय मंजूरी मिल चुकी है.

एयरलाइन ने कहा कि उसने सूचना के लिए एक सर्मिपत हॉटलाइन सेवा भी स्थापित की है. इसके तहत भारत में बात करने के लिए 011 -69329301 तथा अमेरिका में बात करने के लिए +13177390126 पर संपर्क किया जा सकता है. इससे पहले एयर इंडिया ने कहा था कि राहत उड़ान के लिए विनियामक मंजूरी प्राप्त कर ली गई है, जो क्रास्नोयार्स्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से, वहां फंसे यात्रियों को ले जाने के लिए मुंबई से रवाना होगी.

दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान को बृहस्पतिवार को रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भेज दिया गया था जब कॉकपिट चालक दल को बोइंग 777 विमान के कार्गो होल्ड क्षेत्र में कोई समस्या दिखी थी. एयर इंडिया के स्थानीय कर्मचारियों को उन यात्रियों की सहायता के लिए कहा गया, जिन्हें रूसी वीजा के अभाव में अधिकारियों द्वारा र्टिमनल भवन में ही रहने के लिए कहा गया था. उड़ान संख्या एआई 183 में 225 यात्री और चालक दल के 19 सदस्य सवार थे.

एयरलाइन ने कहा कि र्टिमनल पर भोजन और पेय सुविधाएं अब खुल गई हैं और सभी यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. खान-पान की सुविधाएं शाम को बंद थीं. एयर इंडिया के अनुसार, मास्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के प्रतिनिधि भी मदद कर रहे हैं और रूसी अधिकारियों के साथ मिलकर यात्रियों को होटलों में जाने की अनुमति देने के लिए काम कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button