60 हवाई अड्डों पर निजी सुरक्षाकर्मियों को तैनात करेगा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण

मुंबई. देश के 60 हवाई अड्डों पर कम महत्वपूर्ण वाले स्थानों पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) र्किमयों को हटाकर निजी सुरक्षार्किमयों को तैनात किया जायेगा. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने कहा कि इस कदम से सुरक्षा खर्च कम होगा. उसने कहा कि ‘‘इन सीआईएसएफ र्किमयों को अन्य हवाई अड्डों पर तैनात किया जा सकता है जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी.’’

प्राधिकरण ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘केन्द्र सरकार के निर्णय के अनुरूप, 60 हवाई अड्डों पर कम महत्वपूर्ण स्थानों पर सीआईएसएफ र्किमयों के स्थान पर निजी सुरक्षा एजेंसी के कुल 1,924 र्किमयों को तैनात किया जायेगा.’’ प्राधिकरण ने कहा, ‘‘इन सुरक्षार्किमयों को चयनित हवाई अड्डों पर विमानन सुरक्षा (एवीएसईसी) प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने के बाद तैनात किया जाएगा.’’ विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्राधिकरण ने 45 हवाई अड्डों पर पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) प्रायोजित सुरक्षा एजेंसियों के 581 सुरक्षार्किमयों को नियुक्त किया है.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 16 हवाई अड्डों के लिए 161 डीजीआर कर्मी एवीएसईसी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं और उन्हें शनिवार से प्रशिक्षण पूरा होने के बाद तैनात किया जाएगा. इसमें कहा गया है कि एवीएसईसी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद इस महीने की शुरुआत से कोलकाता हवाई अड्डे पर पहले से ही 74 डीजीआर सुरक्षार्किमयों को तैनात किया गया है. बयान में कहा गया है कि शेष सुरक्षार्किमयों की तैनाती प्रक्रियाधीन है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button