अक्षरधाम मंदिर शाश्वत भेंट है, जो सभी के लिए शांति लायेगी : तुलसी गबार्ड

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 18 Dec 2024 09:55 PM
अक्षरधाम मंदिर शाश्वत भेंट है, जो सभी के लिए शांति लायेगी : तुलसी गबार्ड
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा खुफिया प्रमुख के पद के लिए चुनी गयीं तुलसी गबार्ड ने न्यू जर्सी में अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया और इसे ‘एक ऐसी शाश्वत भेंट बताया जो सभी के लिए शांति और खुशी लाएगी.’ उन्होंने कहा, ”प्यार, दया और एकता की भावना से एक साथ आए इतने सारे हाथों के काम के फलस्वरूप तैयार हुए इस अविश्वसनीय उत्पाद का वर्णन करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं. स्वागत करने वाली वह भावना कुछ ऐसी है जिसे मैं यहां महसूस करती हूँ, जैसा कि मैं जानती हूँ कि लाखों अन्य लोग भी अक्षरधाम आने पर महसूस करते हैं. यह एक शाश्वस्त भेंट है जो यहां आने वाले सभी लोगों को शांति और खुशी देगी.” गबार्ड रविवार को न्यू जर्सी के रॉबिंसविले में 1,000 से अधिक श्रद्धालुओं की एक सभा को संबोधित कर रही थीं.

राष्ट्रपति पद के चुनाव में शानदार जीत के बाद ट्रंप ने एफबीआई और सीआईए समेत 18 अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के कामकाज की निगरानी के लिए गबार्ड (43) को ‘नेशनल इंटेलिजेंस’ की निदेशक नामित किया है. गबार्ड 2012 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी जाने वाली पहली हिंदू अमेरिकी बनीं. 2020 में, उन्होंने कांग्रेस के लिए चुनाव नहीं लड़ा और इसके बजाय, डेमोक्रेटिक पार्टी में, राष्ट्रपति पद के लिए प्रायमरी (प्राथमिक चुनाव) में असफल कोशिश की. 2024 में वह रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हो गईं.

उन्होंने अक्षरधाम मंदिर में अपने संबोधन में कहा, ”मैं आप सभी के बीच यहां आकर आभारी महसूस कर रही हूं और इस अविश्वसनीय स्वागत और उत्सव से मेरा दिल खुश हो गया है.” यह मंदिर आध्यात्मिक नेता दिवंगत प्रमुख स्वामी महाराज की 103वीं जयंती समारोह मना रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu