दिवाली 2024 पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 30 Jun 2023 10:02 PM
दिवाली 2024 पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’
ऑडियो सुनें

मुंबई. सुपरस्टार अक्षय कुमार ने शुक्रवार को हास्य फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की घोषणा की. गौरतलब है कि इससे पहले ‘हाउसफुल’ की चार फिल्में आ चुकी हैं. ‘दोस्ताना’ और ‘ड्राइव’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके तरुण मनसुखानी ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन करेंगे. फिल्म दिवाली 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार के अलावा, अभिनेता रितेश देशमुख भी नजर आएंगे. फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला होंगे और इसका निर्माण ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले किया जाएगा. अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा, ” तैयार हो जाइए पांच गुना पागलपन के लिए… आपके लिए लेकर आ रहे हैं साजिद नाडियाडवाला ‘हाउसफुल 5’, जिसके निर्देशक तरुण मनसुखानी होंगे. 2024 की दिवाली पर सिनेमाघरों में मिलेंगे.” ‘हाउसफुल’ 2010 में आई थी, जिसके बाद 2012 में ‘हाउसफुल 2’, 2016 में ‘हाउसफुल 3’ और 2019 में ‘हाउसफुल4’ आई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu