इस दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें, होटल-बार, रेस्टोरेंट और अवैध रूप से बेचते पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 07 Aug 2024 12:40 PM
इस दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें, होटल-बार, रेस्टोरेंट और अवैध रूप से बेचते पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई…
ऑडियो सुनें

रायपुर: अगस्त के महीने में दो दिनों के लिए शराब की दुकाने बंद रहेगी, हालंकि राज्य सरकार द्वारा 15 अगस्त के लिए जिलास्तर पर शुष्क दिवस का आदेश जारी किया गया है, जारी आदेश के अनुसार 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के सभी शराब दुकान, बार और होटल में शराब की बिक्री बंद रहेगी।

छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त शुष्क दिवस पर जिले की समस्त देशी मदिरा (सीएस-2 घघ), कम्पोजिट मदिरा (सीएस-2 घघ कंपोजिट) एवं विदेशी मदिरा (एफएल-1 घघ), दुकानों, देशी मंदिरा भंडागार एवं समस्त होटल बारों (एफएल-3) को पूर्ण रूप से बंद रखे जाने हेतु आदेश जारी किया है। उक्त दिवसों में मदिरा, मादक पदार्थ का विक्रय एवं परिवहन पूर्णत: बंद रहेगा।

कब-कब बंद रहेंगी शराब की दुकान

शराब की दुकान एक दिन भी बंद रहने से शराब के शौकीन लोग परेशान हो जाते हैं. क्योंकि ड्राई डे पर शराब बिक्री पूर्ण तरीके से प्रतिबंधित होती है. इतना ही नहीं उस दिन अगर कोई दुकानदार शराब बेचते हुए पकड़ा भी जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी तरीके जुर्माना और शराब का प्रावधान है।

देखिए ड्राई डे का लिस्ट

अगस्त में 2 दिन ड्राई डे हैं.
15 अगस्त, बुधवार: स्वतंत्रता दिवस
26 अगस्त, सोमवार: जन्माष्टमी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav