सनातन धर्म और पारंपरिक खेलों को संरक्षित करने के लिए सभी दलों को एकजुट होना चाहिए : तेजस्वी सूर्या

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 26 Nov 2023 07:18 PM
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. बेंगलुरु दक्षिण से सांसद और भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने रविवार को राजनीतिक दलों से सनातन धर्म को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि ‘जल्लीकट्टू’ और ‘कंबाला’ जैसे पारंपरिक खेलों को रोकने के लिए ”कुछ ताकतों द्वारा एजेंडे के तहत साजिश की जा रही है.” सूर्या भैंसा दौड़ ‘कंबाला’ के आयोजन के दूसरे और आखिरी दिन लोगों को संबोधित कर रहे थे. तटीय कर्नाटक और पड़ोसी केरल के कासरगोड की मशहूर भैंसा दौड़ पहली बार राज्य की राजधानी में हो रही है.

सूर्या ने कहा, ”हमने देखा है कि आज विभिन्न एजेंडे वाली कुछ ताकतें अदालतों में जा रही हैं और ‘जल्लीकट्टू’ और ‘कंबाला’ जैसे हमारे पारंपरिक खेलों को रोकने के प्रयास कर रही हैं.” उन्होंने कहा, ”पार्टियों को अपने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठना चाहिए और ‘जलीकट्टू’, ‘कंबाला’ और हमारे त्योहारों को बचाने के लिए एकजुट होना चाहिए क्योंकि जब हम इन खेलों को बचाएंगे, तभी हमारे सनातन धर्म को बचाया जा सकता है .”

By Yogesh Kumar Sahu