गठबंधन हमारे लिए मजबूरी नहीं बल्कि एक प्रतिबद्धता है: राजनाथ

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की पहचान एक ऐसे परिवार के रूप में की गई है जो ‘गठबंधन धर्म को कायम रखती है’ और उसके लिए ‘गठबंधन एक मजबूरी नहीं बल्कि एक प्रतिबद्धता है’. राजनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखे एक लंबे पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राजग संसदीय दल का नेता  और लोकसभा में सदन का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं भी दीं. सिंह ने राजग संसदीय दल के नेता के तौर पर मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा था और जिसका कि उनकी पार्टी के सहयोगियों अमित शाह और नितिन गडकरी के साथ ही राजग के शीर्ष नेताओं ने भी अनुमोदन किया.

सिंह ने कहा, ”मैंने उनके मंत्रिमंडल के सदस्य और साथी के रूप में पिछले दस वर्षों से उन्हें बहुत नज.दीक से काम करते देखा है और देश में उनकी कार्यक्षमता, कार्यकुशलता, दूरर्दिशता और प्रामाणिकता को सभी स्वीकार करते हैं.” उन्होंने कहा कि यह बहुत ही आनंद का विषय है कि लगातार 10 वर्ष से भारत और भारतवासियों की सेवा कर रही राजग सरकार को तीसरी बार जनादेश प्राप्त हुआ है.
उन्होंने कहा, ”सन् 1962 के बासठ वर्ष बाद पहली बार कोई राजनेता लगातार तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनने जा रहा है.” सिंह ने कहा, ”मोदीजी की नेतृत्व क्षमता, कार्यकुशलता और दृष्टिकोण के कारण राजग परिवार में वृद्धि हुई है. अटलजी के समय से ही राजग की पहचान गठबंधन धर्म को निभाने वाले परिवार के रूप में रही है. हमारे लिए गठबंधन मजबूरी नहीं बल्कि एक प्रतिबद्धता है.”

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण का विराट लक्ष्य प्राप्त करने के लिये भारत को एक सक्षम, स्वाभिमानी, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र के रूप में आगे ले जाना है.” उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने सफल 10 वर्ष पूरे किए हैं. इन 10 वर्ष में भारत की दशा, दिशा और मनोदशा में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है. पिछले दस वर्ष में देश उस दौर में पहुंच गया है, जहां भारत के नागरिक ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम देशों को यह भरोसा हो गया है कि हमारा देश विकसित होने के साथ साथ समूचे विश्व को नेतृत्व और नयी दिशा देने का सामर्थ्य रखता है.” सिंह ने कहा, ”पिछले दस वर्ष में मोदी के नेतृत्व में भारत में जो अभूतपूर्व काम हुआ है उसके परिणामस्वरूप भारत अपने आपको दशकों के लिए नहीं बल्कि सदियों के लिए मजबूत बनाने की दिशा में अग्रसर हो चुका है.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button