न्यूयॉर्क में वार्षिक इंडिया डे परेड का नेतृत्व करेंगे अल्लू अर्जुन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Jul 2022 10:16 PM
न्यूयॉर्क में वार्षिक इंडिया डे परेड का नेतृत्व करेंगे अल्लू अर्जुन
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क. मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन भारतीय समुदाय की ओर से अगले महीने न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाली वार्षिक इंडिया डे परेड (भारत दिवस परेड) का नेतृत्व करेंगे. भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर इस बार की परेड विशेष होगी.
न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कनेक्टिकट के भारतीय समुदाय संघ ने आगामी सप्ताहों और महीनों में आजादी का अमृत महोत्सव (भारत की आजादी के 75 साल) मनाने के लिए कई भव्य कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई है.

भारतीय समुदाय संघ के अध्यक्ष केन्नी देसाई ने घोषणा की कि इस साल 21 अगस्त को 40वीं इंडिया डे परेड में ग्रैंड मार्शल तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन होंगे, जिनकी फिल्में पूरे भारत में हिट रही हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu