अबूझमाड़ के बच्चों के मलखंभ का अद्भुत प्रदर्शन, गदगद हुए उपराष्ट्रपति, मंच पर वापस चढ़कर बच्चे को उठा लिया गोद में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 06 Nov 2024 09:18 PM
अबूझमाड़ के बच्चों के मलखंभ का अद्भुत प्रदर्शन, गदगद हुए उपराष्ट्रपति, मंच पर वापस चढ़कर बच्चे को उठा लिया गोद में
ऑडियो सुनें

रायपुर. अबूझमाड़ के बच्चों ने राज्योत्सव में आज अपने मलखंभ का ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि कार्यक्रम देख रहे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पुनः मंच पर जाकर टीम के सबसे छोटे बच्चे को गोद में उठा लिया. उपराष्ट्रपति ने बच्चों को इस प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आप सभी को दिल्ली घुमाने ले जाएंगे, वहां आपको संसद भवन, वार मेमोरियल, पीएम संग्रहालय दिखायेंगे. साथ ही उन्होंने संसद टीव्ही में साक्षात्कार कराने की बात भी कही. उपराष्ट्रपति के स्नेह से बच्चे भी अभिभूत हो गए. उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी का क्षण है कि हम दिल्ली जाकर देश के भव्य स्मारकों को देखेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu