अमेरिका: कैलिफोर्निया में जोरदार भूकंप, ओरेगन, यूरेका और सैन फ्रांसिस्को तक महसूस किए…

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 06 Dec 2024 12:24 PM
अमेरिका: कैलिफोर्निया में जोरदार भूकंप, ओरेगन, यूरेका और सैन फ्रांसिस्को तक महसूस किए…
ऑडियो सुनें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में बीती रात फर्नडेल शहर में जोरदार भूकंप आया। इस भूकंप के झटके ओरेगन, यूरेका और सैन फ्रांसिस्को तक महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता करीब 7 मापी गई।

लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किए

दुकानों और शोरूम के अंदर का सामान ऊपर से नीचे गिर गया। लोग अपने बच्चों और परिजनों को लेकर घरों से बाहर दौड़े आए। भूकंप के झटकों ने कई इमारतों की नींव हिलाकर रख दी, जिससे उनके ढहने का खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने भूकंप के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। इन वीडियो को देखकर एक बार तो किसी का भी दिल दहल जाएगा। कांप जाएंगे भूकंप के झटके देखकर।

एक के बाद एक कई झटके लगे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप उत्तरी कैलिफोर्निया के हम्बोल्ट काउंटी में भी महसूस किया गया। यहां के लोगों ने बताया कि एक के बाद एक करीब कई बार भूकंप के झटके लगे। 25 से ज्यादा इलाकों में भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसारी, यूरेका के तट के पास समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें देखी गईं। इसलिए यूरेका शहर के लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कह दिया गया है। क्योंकि भूकंप के फिर से आने का खतरा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital