अमेरिका : गिरजाघर के बाहर गोलीबारी में दो महिलाओं की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 03 Jun 2022 07:38 PM
अमेरिका : गिरजाघर के बाहर गोलीबारी में दो महिलाओं की मौत

ऑडियो सुनें

आयोवा. अमेरिका में आयोवा प्रांत के एमेस शहर में बृहस्पतिवार रात एक व्यक्ति ने एक गिरजाघर के बाहर दो महिलाओं को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. स्टोरी काउंटी शेरिफ कार्यालय के कैप्टन निकोलस लेनी ने ‘डेस मोइनेस रजिस्टर’ को बताया कि एमेस के बाहरी इलाके में स्थित गिरजाघर ‘कॉर्नरस्टोन चर्च’ के बाहर एक व्यक्ति ने दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि जांच अधिकारियों को मृत महिलाओं की उम्र ज्ञात नहीं है.

लेनी के मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि महिलाओं को गोली मारने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली. यह गिरजाघर डेस मोइनेस के पास है. शेरिफ के कार्यालय ने गोलीबारी में मारे गए व्यक्तियों की पहचान या कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है. इस बारे में शुक्रवार सुबह संवाददाता सम्मेलन करने की योजना है. शेरिफ कार्यालय ने केसीसीआई-टीवी को बताया कि उन्हें शाम 6.51 बजे कई फोन आए. कार्यालय ने स्पष्ट किया कि अब लोगों को कोई खतरा नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu