अमित शाह ने रायगढ़ किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि दी, महाराष्ट्र में नेताओं से करेंगे अहम चर्चा

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 12 Apr 2025 04:05 PM
अमित शाह ने रायगढ़ किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि दी, महाराष्ट्र में नेताओं से करेंगे अहम चर्चा
ऑडियो सुनें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शनिवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ किले पर जाकर छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी 345वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह दौरा शिवाजी महाराज की समाधि के जीर्णोद्धार की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर हुआ। अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद रहे। बीजेपी नेता उदयनराजे भोसले ने भी इस मौके पर श्रद्धांजलि दी। छत्रपति शिवाजी महाराज का निधन अप्रैल 1680 में रायगढ़ किले पर हुआ था।

यह दौरा उस समय हुआ है जब महाराष्ट्र की राजनीति में शिवाजी महाराज और औरंगजेब की विरासत को लेकर बहस चल रही है। शाह के इस दौरे के दौरान, वे ‘महायुति’ गठबंधन के कई बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे और रायगढ़ व नासिक के गार्जियन मंत्री की नियुक्ति पर चर्चा करेंगे।

बता दें कि नासिक के लिए बीजेपी नेता गिरीश महाजन और रायगढ़ के लिए एनसीपी की अदिति तटकरे को गार्जियन मंत्री बनाए जाने को लेकर शिवसेना, एनसीपी और बीजेपी के बीच कुछ मतभेद की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसके बाद अमित शाह मुंबई के विले पार्ले में गुजराती साप्ताहिक ‘चित्रलेखा’ की 75वीं वर्षगांठ समारोह में भी शामिल होंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news