अमिताभ बच्चन बने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में मुंबई टीम के मालिक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Dec 2023 08:51 PM
अमिताभ बच्चन बने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में मुंबई टीम के मालिक
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोमवार को इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) में मुंबई टीम के मालिक बनने की घोषणा की. एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आईएसपीएल भारत का पहला टेनिस बॉल टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट है जो स्टेडियम के अंदर खेला जाएगा. देश में इस तरह के पहले टूर्नामेंट का आयोजन दो से नौ मार्च तक मुंबई में होगा.

टूर्नामेंट में 19 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें छह टीम हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और श्रीनगर हैं. बच्चन (81) ने कहा कि लीग का हिस्सा बनना उनके लिए एक नई शुरुआत है. सुपरस्टार ने अपने निजी ब्लॉग पर लिखा, ”एक नया दिन और एक नया काम… मेरे लिए मुंबई की टीम के साथ बतौर मालिक जुड़ना सम्मान और सौभाग्य की बात है.” उन्होंने आईएसपीएल को एक रोमांचक और अच्छा प्रारूप बताया. इस स्पर्धा के लिए अभिनेता अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन क्रमश: श्रीनगर और बेंगलुरु की टीम के मालिक हैं.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 IAS शीला दाहिमा का गाया सांग वायरल हुआ, आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, सुनिए आप भी !
  2. 2 प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का ऐलान, रायपुर जिला में बनेगा सेवा पार्क, नागरिक कर सकेंगे जरूरतमंदों के लिए दान, बिरसा मुंडा को भी याद किया
  3. 3 आईजी अजय यादव का मोहला-मानपुर दौरा, कानून व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश, पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं, जिमनेजियम की शुरूआत
  4. 4 मर्डर मिस्ट्री : एयर होस्टेस की हत्या का राज खुला, पति के अफेयर से नाराज पत्नी ने दी थी 13 लाख की सुपारी, अपनी कार के GPS से कातिलों को ट्रैक करवाई एयर होस्टेस की लोकेशन

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu